List of Bigg Boss Winners Season 1 to season 17

zerodha zerodha zerodha
₹0 Brokerage for Delivery Trading | Flat ₹20 Intraday

Bigg Boss भारत का एक ऐसा रियलिटी शो है जिसको पूरे भारत वर्ष में खूब प्यार मिला। अब तक Bigg Boss के 17 सीजन हो चुके हैं। और हर एक सीजन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। बिग बॉस में हर साल ऐसे चेहरे आते हैं जो की लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाते हैं। Bigg Boss भारत का एक ऐसा रियलिटी शो बन चुका है जिसका इंतजार हर साल दर्शन बहुत उत्सुकता से करते हैं। ये इतना पॉपुलर शो बन चुका है कि हिंदी के अलावा और भी भाषा में इसे लॉन्च किया जाने लगा है। बिग बॉस के इस रियलिटी शो को प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता सलमान खान होस्ट करते हैं।

Bigg Boss का यह शो सितंबर अक्टूबर में शुरू होता है और जनवरी में खत्म होता है। इस रियलिटी शो में 17 कंटेस्टेंट अलग-अलग जगह से जैसे कि कुछ टीवी सीरियल बॉलीवुड या सोशल मीडिया से कंटेस्टेंट आगे आते हैं और अपनी पहचान बनाते हैं।

इस शो के अंत में लोगों की वोटिंग से कोई एक चेहरा विजेता घोषित किया जाता है। जिसको  Bigg Boss की ट्रॉफी और इनाम दिया जाता है। चलिए देखते हैं Bigg Boss winners list सीजन 1 से लेकर सीजन 17 तक के कौन-कौन से चेहरे हैं जिन्होंने बिग बॉस की यह ट्रॉफी हासिल की और अपना नाम बनाया।

Big Boss Winners List

Big Boss Season 1 Winner: Rahul Roy

Big Boss Season 1 Winner: Rahul Roy

Bigg Boss Season 1 2006 में आया था और बिग बॉस की विनर लिस्ट में पहला नाम आता है राहुल रॉय का। Rahul Roy एक बॉलीवुड के अभिनेता है। विजेता राहुल रॉय को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ-साथ एक करोड़ रुपए मनी प्राइस भी मिला था।

राहुल रॉय ने 1990 में अपनी ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड मूवी आशिकी से अपनी पहचान बनाई। इन्होंने बिग बॉस में आकर अपने व्यक्तित्व को दिखाकर लोगों का फिर से दिल जीत कर बिग बॉस की ट्रॉफी घर लेकर गए।

Bigg Boss Season 2 Winner: Ashutosh Kaushik

Bigg Boss Season 2 Winner: Ashutosh Kaushik

Bigg Boss Season 2 2007 में आया था। बिग बॉस सीजन 2 के विजेता आशुतोष कौशिक थे। इनको दर्शकों ने बहुत प्यार किया और बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ-साथ इनका एक करोड रुपए  प्राइज मनी मिला।

Bigg Boss Season 3 Winner: Vindu Dara Singh

Bigg Boss Season 3 Winner: Vindu Dara Singh

बिग बॉस सीजन 3 2009 में आया था। इस सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। Bigg Boss Season 3 winner विजेता विंदू दारा सिंह थे। विंदू दारा सिंह एक बॉलीवुड अदाकार और लीजेंड दारा सिंह के सापुत्र हैं। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद इनको बॉलीवुड में बहुत फेम मिला बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ-साथ एक करोड़ रुपए मनी प्राइस भी मिला था।

Bigg Boss Season 4 Winner: Shweta Tiwari

Bigg Boss Season 4 Winner: Shweta Tiwari

बिग बॉस 4 की विनर श्वेता तिवारी थी जो की टीवी सीरियल की एक जानी मानी एक्टर्स है। इन्होंने Star Plus पर फेमस सीरियल 'कसौटी ज़िंदगी की' में प्रेरणा की भूमिका निभाई थी। 

लोगों ने Bigg Boss Season 4 में श्वेता तिवारी की रियलिटी को बहुत पसंद किया। Bigg Boss Season 4 winner श्वेता तिवारी को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ-साथ एक करोड रुपए तक मनी प्राइस भी मिला।

Bigg Boss Season 5 Winner: Juhi Parmar

Bigg Boss Season 5 Winner: Juhi Parmar

बिग बॉस में टीवी की बहू ने अपना बहुत कमाल दिखाया। उन्हीं में से बिग बॉस 5 की विजेता थी स्टार प्लस की बहू जूही परमार। जिन्होंने स्टार प्लस के फेमस सीरियल कुमकुम में कुमकुम का किरदार निभाया था। जूही परमार ने 2012 में बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ-साथ एक करोड रुपए का मनी प्राइस जीता था।

Bigg Boss Season 6 Winner: Urvashi Dholakia

Bigg Boss Season 6 Winner: Urvashi Dholakia

2013 में बिग बॉस सीज 6 की ट्रॉफी उर्वशी ढोलकिया ने अपने नाम की जो की एक टीवी जगत की जाने-माने एक्टर्स है। उर्वशी ढोलकिया ने स्टार प्लस पर आने वाले कसौटी जिंदगी में कमोलिका का किरदार निभाया था। उर्वशी डोलिका को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ-साथ ₹50 लाख तक का मनी प्राइस मिला था।

Bigg Boss Season 7 Winner: Gauahar Khan

Bigg Boss Season 7 Winner: Gauahar Khan

बॉलीवुड की फेमस एक्टर्स गौहर खान ने 2013 में बिग बॉस सीजन 7 की ट्रॉफी जीती थी।और ट्रॉफी के साथ-साथ ₹50 लाख मनी प्राइस मिला था।

Bigg Boss Season 8 Winner: Gautam Gulati

Bigg Boss Season 8 Winner: Gautam Gulati

बिग बॉस सीजन 8 के विनर थे गौतम गुलाटी। जिनको लोगों ने बहुत प्यार किया। बिग बॉस के बाद ही उन्होंने  फिल्मी दुनिया अपनी करियर की शुरुआत की बिग बॉस के बाद उनको एक अच्छी सफलता मिली बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लख रुपए मनी प्राइस भी मिला था।

Bigg Boss Season 9 Winner: Prince Narula

Bigg Boss Season 9 Winner: Prince Narula

बिग बॉस सीजन 9 का किताब प्रिंस नरूला ने जीता था। जोकि एक मशहूर मॉडल होने के साथ-साथ एक अभिनेता भी हैं। 2015 में प्रिंस नरूला ने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती और 50 लाख  मनी प्राइस भी अपने नाम की।

Bigg Boss Season 10 Winner: Manveer Gurjar

Bigg Boss Season 10 Winner: Manveer Gurjar

2017 में बिग बॉस सीजन 10 का विजेता घोषित किया गया था जिसका नाम था मनवीर गुर्जर। इनके व्यक्तित्व को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

मनवीर गुर्जर की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं। मनवीर गुर्जर अपनी शादी वाले दिन अपनी शादी से भाग गए थे। इन्होंने खुद इस बात का जिक्र किया था Bigg Boss Season 10 trophy के साथ इनको 40 लख रुपए प्राइस मिला था।

Bigg Boss Season 11 Winner: Shilpa Shinde

Bigg Boss Season 11 Winner: Shilpa Shinde

Bigg Boss Season 11 winner शिल्पा शिंदे थी। जो की टीवी जगत की एक्ट्रेस है इन्होंने कॉमेडी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी का किरदार निभाया था। इस सीरियल को लोगों ने भरपूर प्रेम दियाऔर शिल्पा शिंदे को इस सीरियल से काफी फेम मिला। बिग बॉस में भी इन्होंने अपनी एक्टिंग का धमाल मचाया और लोगों ने शिल्पा शिंदे को इतना पसंद किया कि अपनी वोटिंग से इनको Bigg Boss Season 11 की विनर बना दिया। बिग बॉस की खूबसूरत ट्रॉफी के साथ-साथ शिल्पा शिंदे को 44 लाख  प्राइज मनी मिला।

Bigg Boss Season 12 Winner: Dipika Kakar

Bigg Boss Season 12 Winner: Dipika Kakar

2018 में बिग Bigg Boss Season 12 winner दीपिका कक्कड़ थी। इंडस्ट्री दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्टर्स है। टीवी इंडस्ट्री  में इनका काफी फेम है दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ-साथ 30 लाख रुपए  मनी प्राइस हासिल किया था। दीपिका कक्कड़ को बिग बॉस में लोगों ने बहुत पसंद किया था।

Bigg Boss Season 13 Winner: Sidharth Shukla

Bigg Boss Season 13 Winner: Sidharth Shukla

2020 में आए Bigg Boss Season 13 winner सिद्धार्थ शुक्ला थे। आज बहुत दुख की बात है कि वो हमारे बीच में नहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला एक जाने-माने टीवी एक्टर्स थे। जिनको जिन्होंने लोगों के दिलों पर अपना राज किया टीवी सीरियल में काम करने के साथ-साथ इन्होंने कई सारी फिल्मों और वेब सीरीज में भी अपना जलवा दिखाया। बिग बॉस की सुंदर ट्रॉफी के साथ इनको 40 लाख का प्राइस दिया गया। बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स में शहनाज गिल को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था।

Bigg Boss Season 14 Winner: Rubina Dilaik

Bigg Boss Season 14 Winner Rubina Dilaik

Bigg Boss Season 14 winner रुबीना दिलैक थी। इस रियलिटी शो में रुबीना दिलैक ने अपने पति अभिनव के साथ पार्टिसिपेट किया था। रुबीना दिलैक  टीवी जगत की एक मशहूर अभिनेत्री है। इनको लोग बहुत पसंद करते हैं। और बिग बॉस में आने के बाद लोगों ने रुबीना दिलैक की रियलिटी को देखा और इसके साथ-साथ रुबीना दिलैक को बिग बॉस की विजेता बना दिया। रुबीना दिलैक ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान सीरियल छोटी बहू से बनाई ट्रॉफी के साथ-साथ इनका ₹36 लाख रुपए तक का इनाम मिला।

Bigg Boss Season 15 Winner: Tejasswi Prakash

Bigg Boss Season 15 Winner Tejasswi Prakash

बिग बॉस सीजन 15 की ट्रॉफी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्टर्स तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम की ट्रॉफी के साथ-साथ तेजस्वी प्रकाश को 40 लाख रुपएमनी प्राइस मिला।

Bigg Boss Season 16 Winner: MC STAN

Bigg Boss Season 16 Winner MC STAN

2023 में बिग बॉस 16 के विजेता बने MC Stan ने उनके स्टाइल को लोगों ने बहुत पसंद किया था। पर MC Stan की जीत पर लोग काफी हैरान हुए थे। ट्रॉफी के साथ-साथ इनका 31 लाख रुपएका मनी प्राइस मिला था।

Bigg Boss Season 17 Winner: Munawar Iqbal Faruqui

Bigg Boss Season 17 Winner: Munawar Iqbal Faruqui

2024 में Bigg Boss Season 17 winner मुनव्वर फारुकी थे जोकि सोशल मीडिया पर बहुत ही मशहूर चेहरा है। मुनव्वर फारूकी स्टेज शो करते हैं बिग बॉस सीजन 17 में आने के बाद इन्होंने लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के चलते अपने शायराना अंदाज औरअपने पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते थे। बिग बॉस की सुंदर ट्रॉफी के साथ इनको 50 लाख का इनाम दिया गया।

जहां बिग बॉस 17 की समाप्ति हुई। वहीं पर लोग बेसब्री से बिग बॉस सीजन 18 का इंतजार कर रहे हैं देखते हैं। सीजन 18 में बिग बॉस कौन-कौन से नए चेहरे सामने लेकर आते हैं।

तो यह थे हमारी List of Bigg Boss Winners Season 1 to season 17।